दोस्तों जैसे ही नवंबर का महीना स्टार्ट होता है तो सभी के चेहरे खुशी से खिलखिला उठते है। यह नवंबर का महीना मानसून के महीनों को पीछे छोड़ अपने साथ साफ़ आसमान, ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम को लेकर आता है। नवंबर के शुरुआत से ही भारत के अधिकांश भाग में तापमान का गिरना आरंभ हो जाता है। नवंबर का महीना साल के विंटर सीजन का आगाज़ करता है इसलिए यह महीना पर्यटकों के लिए बेहद खास माना जाता है। नवंबर के महीने को छुट्टियों का महीना भी कहा जाता है क्योंकि इस समय अधिकांश लोगो को अपने जॉब्स से छुट्टिया प्राप्त होती है। साथ ही साथ नवंबर के महीने में पूरे भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न उत्सवों का आयोजन भी होता है और वास्तव में यह देश के विभिन्न हिस्सों को एक्स्प्लोर करने का सही समय होता है। नवंबर के महीने में अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे है तो यह आपके लिए एकदम सही साबित होगा। दोस्तों हम इस आर्टिकल के माध्यम से नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट प्लेस के बारे में चर्चा करेंगे।
Best places to visit in November in india in hindi
अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ ट्रिप पर जाने लिए नवंबर का महीना सबसे बेस्ट होता है क्योकि भारत के अधिकांश हिस्सों में नवंबर के महीने मौसम काफी सुहावना होता है। इस समय तापमान न तो ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा होता है जो किसी भी ट्रैवेलर के लिए बेहत ही खास साबित होता है। नवंबर में घूमने के लिए आप भारत के सभी प्रकार की जगहों जैसे- धार्मिक स्थल, ऐतिहासक स्थल, एडवेंचर प्लेसेस, नेशनल पार्क इत्यादि को अपने ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते है। हम बात करेंगे भारत ऐसे टॉप 10 जगह जहाँ आप नवंबर के महीने घूमने जा सकते हो। November me Ghumne ki best Jagah in hindi
गोवा – Goa in Hindi
जब रेत, लहर और समुद्र की बात होती है तो सबके दिमाग में गोवा का नाम जरूर आता है। भारत का यह छोटा सा खूबसूरत राज्य गोवा अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहाँ अपने मन को शांति प्रदान कराने और मौज-मस्ती करने के लिए वो सारी सुविधाऐं उपलब्ध है जो दोस्तों, जोड़ें और एक फॅमिली को चाहिए। गोवा नवंबर में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है क्योकि नवंबर के महीने में गोवा का तापमान 20-30°C होने के कारण मौसम ठंडा और सुहावना बना रहता है। नवंबर महीना गोवा टूरिस्ट सीजन का शुरुआती दौर होता है जिसके चलते यहाँ का वाटर स्पोर्ट्स और पार्टीस क्लब दुबारा से खुल जाता है।

गोवा में कई ऐसे समुद्र beaches है जहाँ आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ का मजा ले सकते है और साथ ही साथ कई नाईट क्लब में Late night parties का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा नवंबर में आप Goa का दूधसागर वॉटरफॉल, old latin quater और चर्चेस देखने जा सकते है। गोवा में नवंबर के starting में पर्यटकों की भीड़ कम देखने को मिलती है और यह अच्छा भी है क्योकि दिसंबर तथा जनवरी महीने के तुलना में नवंबर का महीना गोवा में छुट्टियाँ बिताने के लिए सस्ता पड़ता है। अगर आप नवंबर में कहीं घूमने का प्लान कर रहे है तो गोवा जरूर जा सकते है। गोवा में घूमने के लिए नवंबर का महीना किसी भी पर्यटक के लिए अच्छा और सुखद साबित होगा।
और पढ़ें – दिसंबर में घूमने के लिए कहाँ जायें
जैसलमेर राजस्थान – Jaisalmer Rajasthan in HIndi
भारत की हार्ट बीट कहे जाने वाली राजस्थान में स्थित ऐतिहासिक शहर जैसलमेर कौन नहीं जनता। जैसलमेर नवंबर में घूमने की बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यह जगह अपने बेहतरीन रेगिस्तान, ऐतिहासिक महलों, डेज़र्ट सफारी और कुछ पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहाँ आप 800 साल पुराने फोर्ट को अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ एक्स्प्लोर कर सकते है। जैसलमेर फोर्ट के गोल्डन फोर्ट भी कहा जाता है जब सूर्य की किरणें इस पर पड़ती है तो यह सुनहरे महल से कम नहीं लगता है।

जैसलमेर का डेजर्ट सफारी भी पर्यटकों के बीच काफी लोक प्रिय है जहाँ आप रेतीली रेगिस्तान में ऊँट की सवारी कर सकते है। इसके अलावा आप यहाँ का जैन टेम्पल, गडीसर लेक इत्यादि जगह घूमने जा सकते है। गर्मी के महीने के मुकाबले नवंबर के महीने में जैसलमेर का तापमान काफी कम होने की वजह से पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ती है। यदि आप नवंबर में परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में है जिसमें आप अपने दोस्तों और फॅमिली के साथ कुछ यादगार पलों को समेटना चाहते है तो आपके लिए जैसलमेर परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित होगा।
और पढ़े – राजस्थान टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में सारी जानकारी
हम्पी कर्नाटक – Hampi Karnataka in Hindi
अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह की तलाश में है और अपने ट्रिप को एक अगल ही लेवल में लेके जाना चाहते हो तो नवंबर में घूमने के लिए हम्पी बेस्ट प्लेस है। कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा हम्पी एक ऐसी ऐतिहासिक शहर है जहां आपको प्रतिष्ठित मदिरों, प्राचीन स्मारकों और खंडहरों को देखने और उसके बारे में जानने का मौका मिलेगा। हम्पी में मौजूद मंदिरों की वस्तुकलाएँ और खूबसूरती देखकर आप आश्चर्य चकित रह जायेंगे। हम्पी को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है।

नवंबर के महीने में यहाँ का वातावरण घूमने के लिए अनुकल होता है। पहाड़ो की चढाई , सनराइज-सनसेट के नज़ारे और आप-पास के हरे-भरे केलो के बागानों को देखने के लिए हम्पी परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हम्पी के चारो ओर ऐसी कई सारी जगह जिन्हे आप घूम सकते है। यहाँ की तुंगभद्रा नदी में coracle Ride करना आपको जीवन भर याद रहेगा। यदि आप नवंबर महीने में अपने दोस्तों या फॅमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे तो दक्षिण भारत में स्थित हम्पी की यात्रा करना बेस्ट साबित होगा।
बोधगया बिहार – Bodh Gaya Bihar in Hindi
अगर आप नवंबर में घूमने के लिए भारत के किसी शांतिमय जगह की तलाश में हो तो यह तलाश आपकी मानों ख़तम हुई। बोधगया बिहार के गया जिले में स्थित बौद्ध-तीर्थस्थल है, जहाँ भगवान् बुद्ध ने बोधिवृक्ष के नीचे साधना कर आत्मज्ञान की प्राप्ति की थी। यह जगह महाबोधि मंदिर के लिए बहुत ज्यादा प्रचलित है। यह जगह आपको एक आध्यात्मिक दुनिया में लेकर जायेगा। जहाँ अपने आपको शांति पूर्ण माहौल में पायेंगे।

बोधगया को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। यहाँ आपको भगवान् बुद्ध के द्वारा बताये गए उपदेशो को जानने का मौका मिलेगा। बोधगया में बौद्ध सम्प्रदाय के मंदिर, मठ, कुंड और संग्राहलय मौजूद है जिन्हे आप घूम सकते है। साथ ही साथ यहाँ 80 फ़ीट ऊँची भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा बनाई गयी है। बिहार का बोधगया पर्यटन विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ पुरे विश्व भर से साधना के लिए आये भिक्षुओं को देखा जा सकता है। नवंबर में घूमने के लिए आप शांतिपूर्ण जगह की तलाश में है तो अपनी फॅमिली के साथ बोधगया जरूर जाएँ।
मनाली – Manali in Hindi
नवंबर के महीने में आप सर्दियाँ enjoy करना चाहते है तो मनाली नवंबर के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस में से एक है। हिमालय की गोद में बसी हिलस्टेशन में आप अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ पूरी वीकेंड एन्जॉय कर सकते है। यहाँ नवंबर के बीच में आपको स्नोफॉल देखने को मिलेगा। इस समय आप मनाली के विभिन्न जगहों जैसे रोहतांग पास , सोलंग वैली में मस्ती से भरपूर स्नो एक्टिविटीज़ के मज़े ले सकते है।

नवंबर महीने में मनाली की बर्फ से ढकी सफ़ेद पहाड़ियों का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। यहाँ नवंबर का महीने में अन्य महीनों की तुलना कम भीड़ देखने की मिलती है और आपके खर्चे भी कम होंगे जिसके कारण आप मनाली की बजट यात्रा का आनंद उठा सकते है। अगर यहाँ की रोमांच से भरपूर एडवेंचर एक्टिविटीज़ की बात करे तो नवंबर के महीने ने आप ट्रैकिंग, स्की, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग इत्यादि एक्टिविटीज़ का लुफ्त उठा सकते है। इस महीने अगर आप मनाली का सफर करते है तो अपने साथ गर्म कपडे जरूर रखे।
और पढ़े – मनाली में घूमने की सारी जानकारी
रन ऑफ़ कच्छ गुजरात – Rann Utsav Gujrat in Hindi
अगर आप नवंबर में घूमने लिए कुछ बेहतरीन जगह की तलाश में है तो गुजरात राज्य का रन ऑफ़ कच्छ उनमे से एक है। यह गुजरात राज्य का एक क्षेत्र है जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है। गुजरात का रन ऑफ़ कच्छ अपनी अताह खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहाँ फैला नमक का सफ़ेद रेगिस्तान ऐसा एहसास दिलाता है मानों आप चाँद पर आ गए हो। नवंबर के महीने रन और कच्छ में रन महोत्सव का आयोजन किया जाता है जो फरवरी महीने के अंत तक चलता है। इस उत्सव में गुजरात के संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया जाता है जिसे देखने दुनिया भर से पर्यटक आते है।

इसके अलावा आप यहाँ की जंगल सफारी, मांडवी Beach, कच्छ संग्राहलय इत्यादि जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते है। एडवेंचर एक्टिविटीज की बात की जाये तो आप यहाँ पैरा मोटरिंग, बर्ड वाचिंग, कैमल कार्ट राइड और राइफल शूटिंग इत्यादि एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते है। यह भारत की सबसे गर्म स्थानों में एक है इस वजह से रन ऑफ़ कच्छ नवंबर की सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह साबित होगा।
साँची मध्यप्रदेश – Sanchi Madhya Pradesh in Hindi
मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 46 कि. मी. दूर पश्चिम की ओर साँची नगर स्थित है जो अपने प्राचीन बौद्ध स्मारक के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहाँ स्थित स्तूप को महाराजा अशोक सम्राट द्वारा निर्मित तीसरी शदाब्दी में स्थापित किया गया था। साँची का स्तूप पहाड़ी पर स्थित भारत के वास्तु गरिमा के समृद्ध विरासत का प्रतीक है। यह जगह वर्ल्ड यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।

यह सबसे प्राचीन बौद्ध कला और शिक्षा के केंद्र में से एक था। साँची की उत्कृष्ट कला कृति और वास्तु कला इतिहास प्रेमियों के दिल को छू जाती है। यहाँ का हरा-भरा मनमोहक नज़ारा आने वाले सभी पर्यटकों को यह जगह शांति का अनुभव कराता है।यहाँ नवंबर महीने में साँची के लोगो द्वारा चेतियगिरि विहार महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान यहाँ सैकड़ो तीर्थयात्री आते है। यदि आप नवंबर में प्रकृति से घिरी शांत वातावरण मैडिटेशन करना चाहते है तो मध्य भारत में स्थित साँची नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट जगह साबित होगा।
ऋषिकेश उत्तराखंड – Rishikesh Uttarakhand In Hindi
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 44 कि. मी. दूर हिमालय के तलहटी में बसा एक छोटा सा शहर ऋषिकेश भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह छोटा सा शहर अपने आश्रमों, प्राचीन मंदिरों, योग केंद्र और बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज़ के देश भर में जानी जाती है। नवंबर के महीने में 13-28°C तापमान के साथ ऋषिकेश का मौसम सुहावना बना रहता है।

जहाँ आप अपने दिन की शुरुआत गंगा नदी के तट पर योग का अभ्यास करते हुए सुबह की पहली किरण का आनंद ले सकते है। उसके बाद पूरे दिन में रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग जैसी कई रोमांच से भरी साहसी गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते है। साथ ही साथ गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूले में खड़े होकर आस-पास के विहंगम नज़ारों का आनंद ले सकते है। नवंबर के महीने में गंगा नदी तट में बसा यह पवित्र और धार्मिक स्थल आपके और आपके पुरे परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट साबित होगा।
और पढ़े – उत्तराखंड में घूमने की कौन-कौन सी बेस्ट जगह है?
उज्जैन मध्य प्रदेश – Ujjain Madhya Pradesh in Hindi
मध्यप्रदेश के पूर्व में स्थित शिप्रा नदी के तट पर बसा उज्जैन शहर एक ऐसी धार्मिक नगरी है जो अपनी बड़ी संख्या में मंदिरों के कारण जानी जाती है। उज्जैन मध्य प्रदेश का प्रमुख स्थल होने के साथ देश की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह में से एक है जहाँ आयोजित होने वाला सबसे बड़ा कुम्भ मेला पुरे देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उज्जैन नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट प्लेसेस में से एक है जहाँ आप बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन भक्तों को देख पाएंगे। यहाँ चारो तरफ मंदिर ही मंदिर है इस वजह से काफी श्रद्धालु दिखाई देते है।

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर यहाँ की प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां दुनिया की 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग मौजूद है जिसके आप दर्शन कर सकते है। इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए घाट, कुंड और अन्य जगहें है जहां आप जा सकते है। यदि आप नवंबर में किसी प्रमुख धार्मिक नगरी की तलाश में है तो आप अपने दोस्तों और पूरे फॅमिली के साथ उज्जैन की यात्रा जरूर कर सकते है।
कोहिमा नागालैंड – Kohima Nagaland in Hindi
अगर आप नवंबर में बेहद ही अलग जगह की तलाश में है जिसकी संस्कृति अन्य राज्यों की तुलना में बिलकुल अलग हो तो आपके लिए कोहिमा बेस्ट प्लेस साबित होगा। भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित नागालैंड राज्य की राजधानी कोहिमा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह में आपको काफी चीज़ें अगल देखने को मिलेंगे। यहाँ की प्रकृति, वेशभूषा खान-पान अन्य राज्यों के मुकाबले भिन्न है।

नागालैंड की राजधानी कोहिमा बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। कोहिमा हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक नज़ारे और शांत वातावरण से किसी को भी मंत्र सकती है। यहाँ आप ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते है। साथ ही साथ यहाँ की चिड़िया घर में बर्ड वाच और अन्य वन्य जीवों को देख सकते है। यहाँ आते हो तो स्थानीय व्यंजनों को चखना बिलकुल न भूलें।
और पढ़े – जयपुर में घूमने की जगह के बारें में
नित्कर्ष – Conclusion
दोस्तों हमनें इस आर्टिकल में आपको भारत में मौजूद ऐसी जगहों के बारे में बताया जहाँ आप नवंबर के महीने में घूमने के लिए जा सकते है।
अगर आपको हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी उपयोगी और अच्छी लगी तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। इस आर्टिकल (नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट प्लेस) को अपने दोस्तों और फॅमिली को शेयर जरूर करें।
11 thoughts on “नवंबर में घूमने के लिए इंडिया की बेस्ट प्लेस 2021 |Best tourist places to visit November in India in Hindi”