दोस्तों अगर हम भारत के famous Hill Station और Honeymoon places की बात करें तो सबकी जुबां पर शिमला और मनाली का नाम जरूर आता है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के गोद में बसा शिमला और मनाली भारत के Top Tourist Destination में से एक है और यह हो भी क्यों न। यहां की खुबसूरत घटिया, बर्फ से ढकी खूबसूरत पर्वतमालाएं और घाटियों में बसी खूबसूरत कस्बें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैंने अपने पिछले पोस्ट में शिमला में घूमने की जगह के बारे में जानकारी दिया है और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Manali me Ghumne ki jagah के बारे में जानेंगे। अगर आप मनाली का ट्रिप प्लान कर रहें है तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इसमें हम मनाली के पर्यटन स्थल (Tourist Destination) के साथ-साथ मनाली कैसे जाएं और मनाली जाने का सही समय के बारे में चर्चा करेंगे।
मनाली के बारे में जानकारी– हिमाचल प्रदेश में बसा प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली जो Delhi से लगभग 540km की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक मनोरम दृश्यों से परिपूर्ण मनाली भारत में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है। मनाली अपने चारो तरफ बाफिली चोटियों और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है जो एक बेहतरीन नज़रा प्रदर्शित करती है। मनाली की इसी प्राकृतिक सौंदर्य को देखने लोग देश-विदेश से हर साल अपनी छुट्टियां मनाने आते है। मनाली भारत की Top Honeymoon Destination के लिए भी बहोत प्रसिद्ध है।।इसके अलावा मनाली अपने Adventure Activities और Sports के लिए बहुत बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां आप रोमांच से भरी स्कीइंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग इत्यादि activities कर सकते हैं। मनाली सर्दियों और गर्मियों दोनो ही मौसम के लिए Best हैं सर्दियों के मौसम में आप मनाली में snow falls का आनंद ले सकते हैं और गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहावना होने के कारण कैंपिंग, फिशिंग और राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकते है। मनाली में फोटोग्राफी के लिए दोनो ही मौसम बेस्ट है। सभी तरीके से देखा जाए तो मनाली की सुंदरता और वहां की सुविधाएं पर्यटकों को बेहद ज्यादा आकर्षित करती है तो हमने मनाली के बारे में जाना अब हम मनाली के घूमने की जगह के बारे में बात कर लेते है।

मनाली में घूमने की जगह- Manali me Ghumne ki Jagah
मनाली में घूमने की जगह रोहतांग पास- Manali me Ghumne ki Jagah Rohtang Pass
रोहतांग पास– अगर आप मनाली की Road Trip पर हो और Rohtang Pass को नहीं देखा तो क्या देखा। Rohtang Pass को देखे बिना आपकी मनाली की Road Trip अधूरी हो सकती है। रोहतांग पास की Road Trip किसी जन्नत से कम नहीं है। Rohtang pass की खूबसूरती देखने के लिए हर साल काफी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं। यह Manali से लगभग 51km दूर स्थित बेहतरीन पहाड़ी नज़ारों परिपूर्ण pass है जो हिमाचल की दो बेहतरीन घाटी kullu और lahaul को जोड़ता है। Rohtang Pass पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है क्योकि मई और जून के महीनो में भारत के अधिकांश क्षेत्र गर्मी से झूलस रहे होते है तो यहाँ के नज़ारें कुछ अलग ही दिखाई पड़ते है। मई और जून के महीनो में बर्फ से ढके हुए विशाल पर्वतमालाएं Rohtang Pass के सौन्दर्य में चार चाँद लगा देते है। रोहतांग पास पर्यटकों के लिए इसलिए भी आकर्षण का केंद्र बना है क्योकि यहाँ आपको 6 फुट ऊँचे Ice wall की बेहतरीन नज़ारें देखने को मिलेगी, जिसे कई फिल्मों में दर्शाया भी गया हैं। यदि आप अप्रैल से जून के महीनों के बीच मनाली आ रहे है तो सबसे पहले इस बेहतरीन जगह को अपने ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहाँ की Road Trip आपके लिए यादगार साबित होगी।

और पढ़े – नवंबर में छुट्टियाँ बिताने की सबसे अच्छी जगहें
मनाली में घूमने लायक जगह जोगनी झरना- Manali me ghumne layak jagah Jogni Waterfalls
जोगनी झरना– मनाली की सबसे खूबसूरत waterfall में से एक Jogni waterfall अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और Trekking Activitie के लिए जाना जाता है। यह waterfall वशियत गांव के वशीयत मंदिर से 3-4 km की दूरी पर स्थित है और मनाली बस स्टैंड से 7-8 km दूर पड़ जाता है। Jogni waterfall पर्यटकों के लिए स्पेशल माना जाता है क्योंकि यहां तक पहुंचने का एक मात्र जरिया ट्रैकिंग ही है। आप पहाड़ों की चढ़ाई करते हुए छोटे-छोटे नाले, बड़े-बड़े देवदार के जंगल के बेहतरीन नजारों का आनंद लेते हुए Jogni waterfall के पास पहुंचते है। जैसे ही आप इस waterfall को करीब से देखेंगे आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। यकीनन आपने इससे अच्छा सुंदर वाटरफॉल कहीं नहीं देखा होगा। 150 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना एक अद्भुत जलप्रपात का निर्माण करता है और इसका पानी व्यास नदी में जाकर मिल जाता है। Jogni Waterfall के तल में Jogni Mata का मंदिर भी है जो यहां के लोगों का आस्था का केंद्र भी है। इस ऊंचाई पर आकर आपको मनाली का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। यकीन मानिए मनाली में jogni waterfall का 45 से 1 घंटे का Trekking Activiti आपके Life का best movement साबित होगा, तो मनाली के ट्रिप में Jogni waterfall को अपने Travel bucket List में जरुर शामिल करें।

मनाली की प्रसिद्ध जगह मॉल रोड- Manali ki prasidh jagah Mall Road
मॉल रोड– Manali Hill Station की Mall Road मनाली की Best Tourist spot में से एक है। इसे मनाली का मुख्य हिस्सा भी कहा जाता है। मनाली की Mall Road खरीदारी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। विभिन्न प्रकार के दुकानें, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट्स और अच्छी cafes की वजह से MALL ROAD में काफी चहल पहल देखने को मिलती है, Mall road में करने को इतनी सारी activities है कि आपके लिए पूरा एक दिन कम पड़ जाए। यदि आप अगर यहां शॉपिंग करें तो सर्दी के मौसम के लिये ऊनी वस्त्र और कश्मीरी शॉल और हाथ से बनी हुई कला-कृतियां लेना बिल्कुल न भूलें। यह सारी चीजें आपको मॉल रोड के बेहतरीन यादों में शामिल होंगे। मनाली के मॉल रोड में खाने-पीने की ढेर सारे स्वादिष्ट व्यंजन मिल जायेंगे। Mall Road के पास एक खूबसूरत Buddhist Temple है जहां आप भीड़ भाड़ से दूर शांति अनुभव करेंगे। इस जगह को अपने मनाली trip list में जरुर शामिल करें।

और पढ़े – कश्मीर के बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी
मनाली की प्रमुख दर्शनीय स्थल अंजनी महादेव- Manali ki pramukh darshniy sthal Anajani mahadev
अंजनी महादेव– अंजनी महादेव मनाली को सबसे प्रचलित धार्मिक स्थानों में से एक और आस्था का केंद्र है। भगवान शिव के दर्शन करने कई तीर्थयात्री हर साल यहां आते है। यह धार्मिक स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। अंजनी महादेव सोलंग वैली में 2-3km दूर स्थित है। मंदिर दर्शन के लिए ट्रैकिंग या घुड़ सवारी करते हुए जाना होता है। यह ट्रेकिंग आपके लिए बहुत ही रोमांचित साबित होगा। बर्फ से ढके पहाड और शांत वातावरण इस जगह की शोभा बढ़ाते है। यहां भारत की दूसरी बर्फ से बनी पवित्र शिव लिंग है, जो ठंड के दिनों में झरने की पानी से गिरने बनता है। यह शिवलिंग 30-40 फुट ऊंचा है। कहा जाता है हनुमान भगवान की माता अंजनी माता का यह तपोस्थल था। यदि आप मनाली आए तो सोलंग के खूबसूरत घाटी में बसी इस धार्मिक स्थल के करने जरूर जाए।

मनाली में घूमने की जगह सेठन गांव – Manali me ghumne ki jagah Sethan
सेठन गांव– मनाली से लगभग 13km की दूरी पर पहाड़ी पर बसा छोटा सा खुबसुरत Sethan Village पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय जगह मानी जाती है। इसे igloo village के नाम से भी जानते है। 20 घरों वाला यह Buddist विलेज बहुत ही आकर्षक है। यह गांव इतना बड़ा नही है लेकिन यह जगह Trekking,Camping, skiing और hikking जैसी Activities के लिए बेहद best मानी जाती है। Winter season में आप यहां Ski कर सकते है। Sethan में ski करने के लिए Best slop का निर्माण होता है और summer Season में यह जगह ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए best मानी जाती है। Sethan पर्यटकों के बीच इसलिए सबसे ज्यादा फेमस है क्योंकि यहां igloo hotel है। यह पूरी तरह से बर्फ का बना छोटा सा घर होता है।जिसका experiance आपको जरूर करना चाहिए। इस विलेज तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी ले सकते है या अपनी खुद की गाड़ी में आ सकते है, तो मनाली आए तो इस इग्लू village में जरूर जाए। वाकई यह जगह बहुत ही adventure से भरी है।
और पढ़ें – ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी
मनाली की सबसे खूबसूरत जगह ओल्ड मनाली – Manali ki sabse khubsurat jagah Old Manali
Old Manali– न्यू मनाली से लगभग 3km की दूर पर बसा Old Manali जो समुंद्र तल से लगभग 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जो न्यू मनाली की हलचल से दूर अपनी शांत वातावरण और भिन्न तरह की बेहतरीन कैफेस और रेस्ट्रोरेंट्स के लिए प्रसिद्ध है। नई मनाली की तुलना में old manali काफी साफ सुथरा है। यह जगह solo travelers को काफी भाती है क्योंकि यहां उन्हें शोर गुल से दूर शांति का एहसास होता है। न्यू मनाली की तुलना में old manali को पर्यटक काफी ज्यादा पसंद करते है। Old manali हर लोगो को इसलिए सुकून देती है क्योंकि यहां से पूरे मनाली का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। घुमावदार सड़के विशाल पर्वतों से घिरा यह टाउन ऊपर से बहुत ही सुंदर दिखाई पड़ता है। OLD MANALI में घूमने को काफी अच्छे जगह है जैसे मनु टेंपल और हिडिंबा टेंपल। आप पूरा Old Manali पैदल भी घूम सकते है बाकी आपको घूमने के लिए स्कूटी और बुलेट किराए परमिल जाती है। यहां के स्थानीय बाजार में आपको काफी प्रकार की चीजें खरीदने को मिल जायेंगे।Old manali को आप अपने Travel bucket List में जरूर डाले क्योंकि Old Manali छुट्टी मनाने के लिए एक आदर्श स्थान है।

और पढ़ें – राजस्थान के टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी
मनाली का प्रमुख दर्शनीय स्थल मनु टेंपल – Manali me ghumne ki jagah Manu Temple
मनु Temple– हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा मनाली जहां का प्राचीन Manu Temple पूरे भारत में विख्यात है Manu Temple मनाली वासियों के लिए आस्था का प्रतीक है। मनु टेंपल राजा मनु को समर्पित है। जिन्हे हम बाद में मनु ऋषि के नाम से जानते है। उन्ही के नाम पर ही मनाली का नामकरण हुआ। उन्होंने यहां कई सालों तक पर यहां तपस्या की थी। इस मंदिर का द्वार बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर में आपको देवदार की लकड़ी से बनाई गई सुंदर कलाकृतियां देखने को मिलेगी। खास पत्थरों से तरास कर बनाई गई यह मंदिर देखने में अद्भुत है। Aasapass के देवदार और चीड़ के वृक्षों से घिरा इस मन्दिर की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। यहां आप शोर गुल से दूर शांति की अनुभूति करते है। मनाली की प्रमुख पर्यटन स्थल में एक मनु टेंपल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर जोड़े।

और पढ़ें – श्रीनगर के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी
मनाली की सबसे बेहतरीन जगह सोलंग वैली- Manali ki sabse behatrin jagah Solang Valley
सोलंग वैली– चाहे सर्दी हो या गर्मी, चाहे धूप हो या छांव सोलंग वैली की Road Trip आपके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होगी। भारत की खुबसुरत रास्तोंं में से एक और मनाली की heart beat कही जाने वाली सोलंग वैली अपने प्राकृतिक नजारों, गगन चुंबी पर्वते और Adventures Activitiesके लिए जानी जाती है। इस जगह को सोलंग नाला के नाम से भी जानते है। यदि आप सोलंग वैली summer season में आते है तो आप यहां रोमांच से भरपूर माउंटेन बाइकिंग, गंडोला राइड, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग इत्यादि activities कर सकते है। अगर आप सोलंग वैली winter season में आते हो तो आप स्कीइंग, स्केटिंग, बाइकिंग इत्यादि activities का आनंद ले पाएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बेहद ही खूबसूरत सोलंग वैली खूब मौज मस्ती और रोमांच से भरी है, तो मनाली की ट्रैवल लिस्ट में सोलंग वैली को जरूर जोड़े।
और पढ़ें – शिमला के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी
मनाली का खूबसूरत बरोड परशा वॉटरफॉल- Manali ka khubsurat Baroad Parsha Waterfall
बरोड परशा वॉटरफॉल– मनाली की एक और खूबसूरत waterfall जो मनाली से लगभग 5km की दूरी पर स्थित है। इस waterfall का नाम इसके आस पास बसे दो गांवों के ऊपर रखा गया है। अधिकतर लोग Baroad Parsha waterfall के बारे में नहीं जानते। लेकिन कुछ समय से इस water fall की प्रसिद्धि बढ़ते जा रही है और baroad parsha waterfall मनाली का best tourist place बन गया है। इस waterfall की खास बात यह है कि यह दो गांव Baroad और Parsha को विभाजित करता है। वाटरफॉल की बाईं ओर Parsha गांव है और दाईं ओर Baroad गांव पड़ता है। अच्छी खासी ऊंचाई से गिरता हुआ यह वाटरफॉल मन को मोह लेता है। इस watetfall को हिमाचल टूरिज्म के under Forest Department द्वारा बनाया गया है। Baroad और parsha waterfall के सामने Bridge का निर्माण किया गया है जो फोटोशूट के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। आप इस वाटरफॉल को अपनी travel List में ज़रूर शामिल करें ।

मनाली का सबसे प्रसिद्ध हिडिम्बा टेंपल – Manali ka sabse prasidh Hidimba Temple
हिडिम्बा Temple – मनाली की बहुत ही चर्चित हिडिंबा टेंपल को कौन नहीं जानता। इस मंदिर का निर्माण कुल्लू के राजा बहादुर सिंह ने 1553 में करवाया था। हिडिंबा माता को समर्पित हिडिंबा टेंपल मनाली की प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। हिडिंबा माता भीम की पत्नी और घटोत्कच की मां थी। यह टेंपल पगोड़ा शैली बनी हिमाचल को सबसे खूबसूरत मंदिर में से एक है। यहां माता हिडिंबा ने तप किया था और यहां माता के चरण दर्शन है इसलिए यह टेंपल मनाली वासियों के आस्था का केंद्र है। लोग दूर दूर से हर साल इस मंदिर के दर्शन करने आते है।

मनाली जाने का सबसे अच्छा समय- Best Time to Visit Manali
दोस्तों वैसे तो मनाली आप 12 महीने में कभी भी आ सकते है, लेकिन यहां होने वाले Activities के हिसाब से बात की जाए तो सबका अलग अलग समय है।
अगर आप Snow lover हैं और snow fall का मजा लेना चाहते है तो आपके लिए मनाली जाने का सबसे अच्छा समय जनवरी से लेकर मार्च तक का है और यह समय उन couples के लिए भी अच्छा है जो अपना मनाली में honeymoon plan कर रहे होते हैं क्योंकि आप जनवरी से मार्च तक के समय में Snow से संबंधित सारी Activities कर पाते है।
यदि आपको बहुत ज्यादा Thrill Adventure करना पसंद है जैसे – पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, कैंपिंग, स्नो ट्रैकिंग इत्यादि तो आपके लिए अप्रैल से जून का समय सबसे बेस्ट होगा।
तो ये थी दोस्तों मनाली में घूमने की 10 प्रमुख जगहें जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो नीचे कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
और पढ़ें – जयपुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी
5 thoughts on “मनाली में घूमने की 10 बेहतरीन जगहें| Manali Tourist Places in Hindi”