भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित सिक्किम एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जो अपने ऊँचे बर्फीली चोटियों, घने जंगलों, टेढ़ी मेढ़ी घाटियों, घास के हरे-भरें मैदानों, नदियों, झीलों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत की बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। इस राज्य को स्वर्ग कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा क्योकिं चाहें समर हो या विंटर यह छोटा सा राज्य महान हिमालय की चुम्बकीय दृश्यों के साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता को अपने चारों ओर साल भर बिखेरता आता है। इसके चलते सिक्किम में हर-साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। अगर आपके मन में इस राज्य में घूमने को लेकर एक बार भी ख्याल नहीं आया हो तो बता दें कि आप एक बेहद ही शानदार और जादुई जगह को अनदेखा कर रहे है। अगर आप सिक्किम के टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में जानकारी चाहते है तो आपकी खोज यहीं समाप्त हुई। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Sikkim Tourist Places in Hindi सिक्किम में घूमने की जगह के बारे में बताएँगे। सिक्किम न्यू कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

सिक्किम के पर्यटन स्थल – Sikkim Tourist places in hindi
सिक्किम राज्य भलें ही छोटा जरूर है लेकिन यह राज्य किसी जन्नत से कम नहीं। सिक्किम के घने जंगल, आकाश को भेदने वाले ऊँचे पहाड़ और यहाँ की आबो हवा से आपको प्यार हो जायेगा। साथ ही साथ आपको सिक्किम की कला-संस्कृति बेहद पसंद आएगी क्योकि यहाँ आपको विभिन्न धर्मों, रीति-रिवाजो, परम्पराओं और खान-पान का मिश्रण देखने को मिलेगा। सिक्किम की भाषा के बारे में बात करें तो यहाँ कई भाषा बोलने वाले लोग मिलेंगे जैसे – अंग्रेजी, नेपाली, गुरुङ, भूटिया, लेपचा लिम्बु आदि। सिक्किम से आप विश्व की तीसरी ऊँची चोटी कंचनजंघा को देख पाएंगे जो इस राज्य का सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है और यही चीज़ इस राज्य को बेहद खास बनाती है। आइये अब बात करते है सिक्किम के पर्यटन स्थल के बारे में। साथ ही साथ सिक्किम कैसे पहुंचे और सिक्किम घूमने के लिए सही समय कौन सा होगा इस सभी बातो पर चर्चा करेंगे।
सिक्किम में घूमने की जगह गंगटोक – Sikkim me Ghumne ki Jagah Gangtok in Hindi
सिक्किम की राजधानी गंगटोक भारत की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है। गंगटोक पहाड़ों की चोंटी में बसा सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर समुंद्र तल से 1650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस शहर के चारों तरफ मंडराते बादलों के गुच्छे, बर्फीली चोटियों के मनोरम दृश्य और ताज़ी हवा आपके मन को सुकून से भर देगी। यह शहर एडवेंचर पसंदीदा लोगों को काफी पसंद आती है क्योंकि आप यहाँ ट्रैकिंग, कैंपिंग, रोप वे जैसी एक्टिविटीज़ का आनंद ले पाते है।

गंगटोक में खड़े होकर विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट कंचनजंघा के अविश्वसनीय नज़ारों को कही से भी देख पाएंगे जो इस जगह की सुंदरता में चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। गंगटोक के आस पास घूमने के लिए काफी सारी प्राकृतिक झील, झरने और प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद है जैसे – त्सोम्गो लेक, बन झकरी फॉल, एनची मठ और गणेश टोक इत्यादि जगहों पर घूमने जा सकते है। सिक्किम का बेहतरीन हिल स्टेशन गंगटोक शहर आपके और आपके पूरे परिवारों के लिए यादगार साबित होगा।
और पढ़ें – जानें छत्तीसगढ़ के टॉप टूरिस्ट प्लेसेस के बारें में
सिक्किम में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह त्सोंमगो लेक – Sikkim me Ghumne ki Sabse Prasidh Jagah Tsomgo lake in Hindi
गंगटोक से 40 किलोमीटर दूर खुशनुमा घाटियों को पार कर आप सिक्किम का सबसे प्रसिद्ध झील त्सोम्गो लेक पहुंच जाते है। त्सोम्गो लेक पहुँच कर आपके मुँह से सिर्फ एक ही आवाज़ निकलेगी वाह क्या नज़ारें हैं। समुन्द्र तल से लगभग 3753 मीटर की उँचाई पर स्थित त्सोम्गो लेक सिक्किम की टॉप टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। त्सोम्गो लेक को चंगु लेक के नाम से भी जाना जाता है। इस झील के चारों ओर फैली बर्फीली पहाड़ियों के पड़ते प्रतिबिम्ब इस झील को और भी जादुई रूप प्रदान करते है। जैसे-जैसे सीज़न बदला है वैसे-वैसे इस झील का रंग परिवर्तन होता जाता है।

विंटर सीजन में यह लेक आपको जमी हुई मिलेगी और बसंत के महीने में झील के किनारे में खिलें रंगबिरंगे फूल त्सोम्गो लेक की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यहाँ की मनमोहक नज़ारों को देख आपका मन खुशी से झूम उठेगा। भारत के सबसे ऊँचाई में स्थित झीलों में त्सोम्गो लेक का नाम सबसे ऊपर है। त्सोम्गो लेक में आकर रंगबिरंगे ढंग से सजी हुई याक़ और मुल्स की सवारी का लुफ्त उठाना बिलकुल भी न भूलें। इस लेक के पास में काफी सारे चाय के स्टॉल है जहाँ आपको खाने पीने की चीज़ें भी उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही साथ यहाँ घूमने के लिए स्नो जूते और गम जूते भी ले सकते है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि त्सोम्गो लेक घूमने के लिए पर्यटकों के पास वहां जाने परमिट होना अनिवार्य है।
और पढ़े – राजस्थान में छुट्टियाँ बिताने की सबसे अच्छी जगहें
सिक्किम की सबसे खूबसूरत जगह नाथुला दर्रा – Sikkim Ki sabse khubsurat Jagah Nathula Darra in Hindi
अगर आप गंगटोक शहर की भीड़ भाड़ से दूर एक ऐसी हैरत अंगेज़ जगह जाना चाहते है जहाँ की अविश्वसनीय प्राकृतिक दृश्य देखकर कर आप भौचक्के तो हो ही जायेंगे लेकिन बता दें कि इस जगह का अपना अलग इतिहास है। गंगटोक से लगभग 54 किलोमीटर दूरी पर स्थित नाथुला दर्रा विश्व का सबसे ऊँचाई में मोटर की क्षमता रखने वाला पास है जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। लगभग 14450 फ़ीट की ऊँचाई और चारों ओर फैली अल्पाइन वृक्ष के घने जंगल साथ नाथुला पास के जबरदस्त नज़ारें किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते।

यह pass silk route का एक हिस्सा है जो सिक्किम को चाइना स्वायत क्षेत्र तिब्बत से जोड़ता है। इस इंटरनेशनल बॉर्डर में पर्यटकों को आने की अनुमति है जहाँ पर्यटक बॉर्डर के दोनों ओर खड़े भारतीय और चाइनीस आर्मी की झलक देख सकते है। नाथुला पास उन जगहों में से जहाँ हमेशा बर्फ बारी होती है बल्कि फर्क नहीं पड़ता की कौन सा महीना है। नाथुला पास हमेशा से एडवेंचर पसंदीदा लोगों के लिए परफेक्ट प्लेस मानी जाती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि नाथुला पास घूमने के लिए पर्यटकों के पास परमिट होना अनिवार्य है।
सिक्किम का खूबसूरत पर्यटन स्थल युमथांग वैली ऑफ़ फ्लावर – Yumthang Valley of Flower in Hindi
सिक्किम के उत्तर-पूर्व में लाचुंग के पास स्थित एक छोटा सा टाउन युमथांग वैली जिसे Velley of flower के नाम से भी जाना जाता है। गंगटोक से लगभग 148 किलोमीटर की दूर और 11800 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित युमथांग वैली सिक्किम की सबसे सदाबहार जगहों में से एक है। युमथांग वैली को वैली ऑफ़ फ्लॉवर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह कई अनगिनत फूलों का घर है। युमथांग वैली की तुलना उत्तराखंड के देहरादून में स्थित velley of flower से की जाती है।

यहाँ की Shingba Rhododendron Santuary में आप Rhododendron flower के 24 से अधिक प्रजाति देख पाएंगे। विंटर के समय युमथांग की पहाड़ियाँ और वनस्पतियाँ बर्फ से ढकी होने के कारण किसी सफ़ेद पारी से काम नहीं दिखाई पड़ती। युमथांग वैली की खुबसूरती बसंत के समय निखर कर आती है जैसे मानों किसी ने इस वैली के ऊपर रंग बिरंगी चादर चढ़ा दी हो। युमथांग की नदी में बेहता निर्मल पानी और उसकी आवाज़ सुन आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। युमथांग वैली में आने का सबसे अच्छा समय फरवरी और मार्च के बीच का समय होता है।
और पढ़े – नवंबर महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
सिक्किम में घूमने लायक जगह युकसोम – Sikkim mein Ghumne Layak jagah Yuksom in Hindi
अक्सर जिन्हें पर्यटकों की भीड़ भाड़ पसंद नहीं और वें प्रकृति की छाँव में अपना समय व्यतीत करना चाहते है उनके लिए युकसोम सिक्किम में घूमने लायक जगहों में से एक है। सिक्किम के पश्चिम में स्थित एक गाँव युकसोम बेहद ही लोकप्रिय है। यूकसोम कांचनजंघा नेशनल पार्क से कुछ दूर और पेल्लिंग से मात्र 40 किलोमीटर दूर पर हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह छोटा सा गाँव अपने मनमोहक दृश्यों, शांत वातावरण और खुबसूरत प्रकृति के लिए जाना जाता है। युकसोम पहले कभी प्राचीन सिक्किम का राजधानी हुआ करता था।

बताया जाता है कि तीब्बत से तीन बुद्दिमान लामा आये हुए थे जिन्होंने 1642 ईस्वी में सिक्किम के पहले राजा चोग्याल को चुना। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से युकसोम की अपनी एक अलग पहचान है। युकसोम एडवेंचर पसंदीदा पर्यटकों के लिए बेहद ही खास जगह है। आप अपने दोस्तों के साथ नेचर ट्रैकिंग के लुफ्त उठा सकते है। इसके अलावा युकसोम में घूमने के लिए काफी जगह है। जैसे – ऐतिहासिक नोर्बुगांग पार्क, युकसोम बाज़ार, ताशी टेंका पैलेस, कंचनजंघा वॉटरफॉल, मनी हॉल, करथोक झील इत्यादि जगहों पर जाकर अपने दिन को मजेदार बना सकते है।
और पढ़े – जानें शिमला की बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस के बारें में
सिक्किम मोस्ट अडवेंचरेस टूरिस्ट प्लेस पेल्लिंग – Sikkim Most adventures Place Pelling in HIndi
दोस्तों अगर आपको उमंग से भरी एडवेंचर एक्टिविटीज़ करना पसंद है और आप सिक्किम घूम रहे तो सिक्किम के पश्चिम में स्थित एक खूबसूरत जगह पेल्लिंग आपके लिए बेस्ट साबित होगा। गंगटोक से पेल्लिंग की दूरी 140 किलोमीटर है जो चारों तरफ घने जंगलों से घिरा 2072 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। पेल्लिंग गंगटोक के बाद दूसरी ऐसी जगह है जिसे पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

जहाँ आप माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, कायलिंग, रिवर राफ्टिंग आदि साहसी गतिविधियों का भरपूर आनद ले पाते है। इसके साथ साथ पेल्लिंग के चारों तरफ फैली हरी भरी वादियां आपको शांति का एहसास दिलाएगी। पेल्लिंग माइंड मेडिटेशन के लिए भी उत्तम जगह है। पेल्लिंग में घूमने के लिए काफी जगहें है जैसे – स्काई वाक पेल्लिंग, सांगचोएलिंग मठ, पेमयांग्स्ते मठ, रिम्बी झरना , सेवारो रॉक गार्डन आदि जगहों पर आपका समय व्यतीत करना पेल्लिंग टूर का सबसे ज्यादा यादगार पल होगा।
सिक्किम के प्रसिद्ध जगह ज़ुलुक – Zuluk in Hindi
जुलुक सिक्किम के पूर्वी क्षेत्र में हिमालय की गोद में बसा एक छोटा सा खूबसूरत गाँव है जो समुद्र तल से 3000 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। चाहें विंटर का सीजन हो या समर का, जुकुल ये दोनों समय के लिए सिक्किम की बेहतरीन पर्यटक स्थल में से एक है। यकीन मानियें ज़ुलुक के ऊँचे पहाड़ो से आश्चर्य चकित कर देने वाली गहरी घटिया और चारों ओर मंत्र मुग्ध कर देने वाली बर्फीली चोटियाँ के नज़ारें आपको जरूर दीवाना बना देंगे। जुलुक के पास 11200 फ़ीट पर स्थित थम्बी व्यू पॉइंट से 32 घुमाओंदार घाटी के अविश्वसनीय दृश्य को देख पाएंगे।

इसके अलावा ज़ुलुक के आस पास स्थित घूमने की जगह जैसे कुपुप लेक, नाथांग वैली, बाबा मंदिर आदि जगह जा सकते है। इसके अलावा ज़ुलुक से कुछ ही दूरी पर लुंगथुंग और गानेक व्यू पॉइंट है जहाँ से आप माउंट कंचनजंघा को साफ़ साफ़ देख पाएंगे। कुल मिलाकर कहा जाये तो सिक्किम में घूमने की जगह में ज़ुलुक आपको किसी अलग ही दुनिया का एहसास दिलाएगी। ज़ुलुक चीन से काफी करीब है और यहाँ पर्यटकों को आने के लिए परमिट लेने की आवश्यकता होती है।
सिक्किम में घूमने की जगह गुरुडोंगमर लेक – Gurudongmar Lake in Hindi
समुद्र तल से 17100 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित गुरुडोंगमर झील सिक्किम में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक है। विश्व की सबसे ऊंचाई में स्थित झीलों में गुरुडोंगमर झील का नाम भी शामिल है। यह त्सोम्गो झील के बाद सिक्किम दूसरी खुबसूरत झील है जो इतनी ऊँचाई पर स्थित है। मंत्र मुग्ध कर देने वाले झील की चारो तरफ बर्फीली पहाड़ियों देख कर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी है। प्रकृति के द्वारा इतने ऊँचाई पर दिया गया तोहफा किसी जन्नत से कम नहीं है।

गुरुडोंगमर झील काँच की तरह साफ़ है इस झील को स्थानीय लोगो द्वारा बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए पर्यटक इस झील का पानी भर अपने साथ लेकर जाते है। गुरुडोंगमर झील के अविश्वसनीय नज़ारों को देखने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जून के बिच का होता है और अगर आप विंटर सीजन में आते है तो इस झील को पूरी तरह से जमा हुआ पाएंगे। अगर आप सिक्किम की टूर को एक अलग ही चरण में लेकर जाना चाहते है तो गुरुडोंगमर लेक जाना आपके और आपके दोस्तों के साथ एडवेंचर से भरा सफर साबित होगा।
सिक्किम का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल नाम्ची – Sikkim ka Darshniy Stahl Namchi in Hindi
नाम्ची सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम की राजधानी है। गंगटोक से लगभग 78 किलोमीटर दूर 5500 फ़ीट की ऊँचाई पर बसा नाम्ची पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए सिक्किम की बेस्ट जगह है। आपको नाम्ची जाते वक़्त रास्ते में ही Teami Tea Garden पड़ेगा जो सिक्किम का बेस्ट चाय का बाग़ान है वहां का location इतना खूबसूरत है कि आपका दिल बाग़ बाग़ हो जायेगा। नाम्ची पहुंच कर वहां की मुख्य तीर्थस्थल सिद्धेश्वर धाम के दर्शन करना न भूले जहाँ नाम्ची के सोलोफोक पहाड़ के ऊपर स्थित सिद्धेश्वर धाम में 87 फ़ीट ऊँची भगवान शिव विशाल प्रतिमा बनाई गयी है।

इस धाम के चारो ओर फ़ैली हरे भरें ऊँचे पहाड़ियाँ मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। नाम्ची पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र इसलिए भी है क्योंकि सिद्धेश्वर धाम में भारत के प्रमुख तीर्थस्थल चार धाम की हुबहु नक़ल यहाँ बनाई गयी है जो देखने में अत्यंत मनोरम दिखाई देता है। इसके साथ साथ 4 किमी दूर संदरुपसे में लॉर्ड पद्मसंभा का 135 फ़ीट ऊँची प्रतिमा है जिसे देखने जरूर जाइएगा। साहसी गतिविधियाँ पसंदीदा लोगो के लिए नाम्ची में Ropway की भी सुविधा है।
सिक्किम का प्रमुख पर्यटन स्थल रवांगला – Sikkim ka Pramukh parytan sthal Ravangla in Hindi
सिक्किम के दक्षिण में 8000 फ़ीट पर बसा खूबसूरत हिल स्टेशन रावंगला शहर की शोर गुल भीड़ भाड़ से दूर शांतिप्रिय जगहों में से एक है। यह जगह सिक्कीम में स्वर्ग से कम नहीं है। नाम्ची और रवांगला के रास्ते में स्थित Buddha Park की खूबसूरत हरियालियों में अपना समय जरूर व्यतीत कीजियेगा। इस पार्क में भगवान बुद्ध की 130 फ़ीट ऊँची प्रतिमा है चारों तरफ फैली हरी भरी हसीं वादियां पार्क को और भी आकर्षक बनाती है।

रवांगला चारों तरफ फ़ैली मनोरम पहाड़ी दृश्य और हरी भरी घाटियों से भरा एक शांत स्थान है जो गंगटोक सिटी से लगभग 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह छोटा सा शहर प्रकृति प्रेमियों को काफी पसंद आता है। यहाँ से कुछ ही दूरी पर पेल्लिंग, नाम्ची जैसे छोटे शहर लगे हुए है जहाँ का दौरा आप कर सकते है। अगर आप साउथ सिक्किम के दौरे में है तो रवांगला जरूर जाएँ। रवांगला की यात्रा का अनुभव आपके लिए बेस्ट साबित होगा।
सिक्किम कैसे पहुँचे (गंगटोक कैसे पहुँचे) – Sikkim Kaise Jaye
हवाई यात्रा – सिक्किम के गंगटोक से लगभग 125 किमी की दूरी पर बागडोगरा हवाई अड्डा है जहाँ पहुंचने के लिए दिल्ली, कोलकाता , गुवाहाटी, चेन्नई से आपको इंडिगो, जेट एयरवे, एयर इंडिया इत्यादि एयर लाइन्स में हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। एयरपोर्ट से आप गंगटोक पहुंचने के लिए कैब और टैक्सी बुक कर सकते है।
बस यात्रा – न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किमी की दूरी पर सिलीगुड़ी का बस स्टैंड है जहाँ से आप गंगटोक वाली बस में बैठ कर गंगटोक पहुंच सकते है।
ट्रैन यात्रा – दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए कई सरे ट्रेने उपलब्ध हो जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी से गंगटोक की दूरी लगभग 120 है जिसकी यात्रा आप बस या टैक्सी से पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें – ऊटी के पर्यटन स्थल के बारें में सारी जानकारी
सिक्किम घूमने का सही समय – Best time to visit Sikkim in hindi
अगर आप सिक्किम की यात्रा करने वाले है तो आपको ये पता होना चाहिए कि सिक्किम जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा होगा। हम आपको सिक्किम की यात्रा को सीजन के अनुसार बताते है।
समर में सिक्किम की यात्रा – समर सीजन में सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून का होता है। इस समय तापमान 5 से 25°C तक होता है। अगर आप समर सीजन में जाते है तो अपने साथ ऊनी कपड़े भी जरूर रखें क्योकि कभी भी ठण्ड पड़ सकती है।
मानसून में सिक्किम की यात्रा – मानसून सीजन में सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से सितम्बर का होता है। मानसून में सिक्किम का तापमान ठंडा 4 से 15°C तक होता है बाकि सिक्किम जाने के लिए मानसून सीजन न चुनें क्योकि सिक्किम हिल स्टेशन होने के कारण मानसून के समय लैंड स्लाइड होते रहता है।
विंटर में सिक्किम की यात्रा – विंटर सीजन में सिक्किम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। विंटर सीजन में सिक्किम का तापमान 5°C से -5°C तक जाता है। काफी ठण्ड और बर्फ बारी भी होती है। अगर आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते है तो जनवरी फ़रवरी का महीना अच्छा रहेगा।
अगर सिक्किम आप कम बजट में घूमना चाहते है तो अक्टूबर से दिसंबर का समय अच्छा होगा।
सिक्किम में होटल की सुविधा – Hotel Facility in Sikkim
सिक्किम की राजधानी में गंगटोक में आपको काफी सारे होटल मिल जायेंगे वैसे अगर आप गंगटोक से अन्य जगह जैसे- लाचुंग, नाम्ची, रवांगला, पेल्लिंग, युकसोम इत्यादि जगहों की शैर करते है तो आपको वहाँ भी होटल की सुविधा मिल जाती है।
निष्कर्ष – Conclusion
दोस्तों हम आपका आभार व्यक्त करते है कि आपने हमारे आर्टिकल Sikkim tourist places in Hindi को पढ़ा। इस आर्टिकल में हमनें आपको सिक्किम में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारें में बताया। साथ ही साथ सिक्किम कैसे पहुंचे और सिक्किम कब जाये – इस बारे में मुख्य जानकारी उपलब्ध करवाई।
अगर आपसे अपील है कि यह हमारा आर्टिकल Sikkim tourist places in Hindi पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों और परिवारों को जरूर शेयर करें।
6 thoughts on “सिक्किम के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी | Top 10 Sikkim Tourist Places in Hindi”